लखनऊ, मार्च 10 -- निगोहां के शेखन खेड़ा गांव में घरेलू विवाद में पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर फरार हुए आरोपी पति राजेश रावत को ग्रामीणों ने घेरकर पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। चूंकि राजेश मोबाइल नहीं रखता था इसलिए पुलिस का सर्विलांस भी उसकी तलाश में बेअसर साबित हो रहा था। इलाकाई खुफिया तंत्र लगा था। मंगलवार को ग्रामीणों को भनक लगी कि हत्यारोपी अपने पैतृक गांव नगराम के अक्रूदू में है। इसके बाद हत्यारोपी की घेराबंदी की गई। शेखनखेड़ा गांव में रविवार रात मजदूर राजेश रावत ने अपनी पत्नी राजेश्वरी (46) की कुल्हाड़ी से वार करके हत्या कर दी थी। घटना के समय उनके पांचों बच्चे गांव में एक निमंत्रण कार्यक्रम में गए हुए थे। वापस लौटने पर मां का शव देख बच्चों को घटना की जानकारी हुई। मंगलवार को राजेश के पैतृक गांव में देखे जाने की स...