सहरसा, दिसम्बर 25 -- पतरघट, एक संवाददाता। पामा में एक मजदूर को कुल्हाड़ी से प्रहार कर जख्मी किये जाने के मामले में जख्मी के आवेदन पर पस्तपार पुलिस ने मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज किया है। थाना अध्यक्ष को दिये आवेदन में पामा निवासी मजदूर शिवकुमार मुखिया ने कहा है कि सोमवार को अपने मालिक अनिल सिंह के खेत में घेराबंदी के लिए पीलर गाड़ रहा था। उसी समय अचानक पामा निवासी ध्रुव सिंह उनके सर पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर जख्मी कर दिया। तथा ध्रुव सिंह का तीनों लड़का लाठी से मारपीट किया। स्थानीय लोग जख्मी का पीएचसी पतरघट में भर्ती कराते इलाज कराया। इस बावत थाना अध्यक्ष विजय कुमार पासवान ने बताया कि प्राप्त आवेदन पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...