कुल्हाड़ी के प्रहार से महिला के सिर की टूट गई हड्डियां
फिरोजाबाद, अक्टूबर 3 -- नगला खंगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम को खेत से घास लेने का विरोध करने पर जेठ ने कुल्हाड़ी के प्रहार से बहू की हत्या कर दी थी। कुल्हाड़ी के प्रहार से महिला के सिर की अधिकांश हड्डियां टूट गई थीं। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी अपनी पत्नी और पुत्र के साथ गांव से फरार है। एसएसपी ने हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की हैं। पुलिस टीमें लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई हैं। गांव कोरारी खेड़ा निवासी 40 वर्षीय सोनी पत्नी संदीप का परिवार में लगने वाले जेठ नेपाल सिंह पुत्र जगदीश सिंह से खेत से घास लेने को लेकर विवाद हो गया था। शुक्रवार शाम को वह अपनी भतीजी उजाला के साथ खेत से चारा काट रही थी। उसी दौरान नेपाल सिंह वहां पहुंच गया और पीछे से उसके सिर पर कुल्हाड़ी से कई बार प्रहार कर हत्या कर दी थी। हत्यारोपी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.