शिमला, जनवरी 22 -- हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर सड़क हादसों ने दहलाया है। राज्य के कुल्लू और चंबा जिलों में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में जहां कुल्लू में दिल्ली के तीन पर्यटकों की जान चली गई, वहीं चंबा में एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि बस के सभी यात्री सुरक्षित रहे। कुल्लू जिले में चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा हुआ। कुल्लू से करीब दस किलोमीटर पहले बबेली इलाके में एक कार अनियंत्रित होकर आईटीबीपी सेंटर के गेट के पास एक पोल और पैरापिट से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार दिल्ली के तीन पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान सोनिया (40), साक्षी (26) और देवीशा (5) के रूप में हुई है। कार में सवार तीन अन्य पर्यटक सचिन, साहिल और अनिका गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल कुल्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.