शिमला, जुलाई 6 -- हिमाचल प्रदेश में एडवेंचर पर्यटन के लिए मशहूर कुल्लू घाटी में कुल्लू-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय एक बड़ा हादसा टल गया, जब लैंडिंग के दौरान एक पैराग्लाइडर पायलट हाइवे पर गिर पड़ा। कथित क्रैश लैंडिंग की घटना रविवार बाद दोपहर रायसन-बबेली क्षेत्र की है। पैराग्लाइडर को हल्की चोटें आई हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर इस तरह पैराग्लाइडर उतारने के प्रयास को लेकर सुरक्षा मानकों पर सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर बाद एक पैराग्लाइडर पायलट ने रायसन-बबेली क्षेत्र के पास स्थित एक पहाड़ी से ट्रायल उड़ान भरी थी। उड़ान सामान्य रूप से शुरू हुई, लेकिन नीचे आते समय उसने राष्ट्रीय राजमार्ग पर लैंडिंग करने की कोशिश की। अंतिम चरण में पैराग्लाइडर का...