एटा, अप्रैल 12 -- शनिवार को ब्लॉक क्षेत्र के गांव कुल्ला हबीबपुर में गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। जिससे कि किसान का काफी नुकसान हुआ है, गनीमत रही कि पास के खेतों में गेहूं की फसल नहीं थी, वरना वो भी आग की चपेट में आकर स्वाह हो जाती। मिली जानकारी के अनुसार गांव कुल्ला हबीबपुर निवासी बलवीर सिंह पुत्र नाथू राम के खेत मे गेंहू की फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसे देख गांव के लोग आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। वही पीड़ित किसान ने बताया कि खेत के ऊपर से जा रही हाइटेंशन लाइन की चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लगी है। आग लगने की सूचना 112 डायल कर पुलिस को दी गई है। क्षेत्रीय बिजलीघर जेई भूप सिंह से जानकारी देनी चाही लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...