रांची, मार्च 10 -- तोरपा, प्रतिनिधि। खूंटी-सिमडेगा मुख्य पथ पर तोरपा थाना क्षेत्र के कुल्डा जंगल के पास मंगलवार को एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में दो साल की एक मासूम बच्ची सहित करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज तोरपा रेफरल अस्पताल में चल रहा है। घायलों में रनिया प्रखंड के तुरीगड़ा गांव की सोमारी साय मुर्गा, उनकी दो वर्षीय बच्ची आसियन साय मुर्गा, कुंती साय मुर्गा, सपना साय मुर्गा और ऑटो चालक आमोन तोपनो शामिल हैं। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।मिली जानकारी के अनुसार ऑटो तुरीगड़ा गांव से यात्रियों को लेकर तोरपा बाजार की ओर आ रहा था। इसी दौरान कुल्डा जंगल के समीप सड़क पर पांच साइकिल सवार बच्चे स्टंट कर रहे थे। अचानक सामने बच्चों को देखकर चालक ने उन्हें बचाने के प्रयास में ऑ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.