भागलपुर, अप्रैल 24 -- भागलपुर से बलराम मिश्रा की रिपोर्ट : सबौर स्थित बीएयू के नौवें दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति सह राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत)पहुंचे। राजकीय हेलीकॉप्टर से आए राज्यपाल को हवाई अड्डा मैदान पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राज्यपाल हवाई अड्डा मैदान से सबौर बीएयू तक सड़क मार्ग से गए। सड़क मार्ग को पूरी तरह ब्लॉक कर दिया गया। कुलाधिपति को बीएयू परिसर में सम्मान दिया गया। यह भी पढ़ें- बीएयू का नौवां दीक्षांत समारोह आज, 443 विद्यार्थियों को मिलेगी उपाधि

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...