बागेश्वर, फरवरी 1 -- तहसील के दूरस्थ गांव कुलाऊ में बच्चों के साथ भालू आ धमका। इससे गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीण, बच्चे व महिलाएं डर से दिनभर घरों में ही कैद रहे। ग्रामीणों ने वन विभाग से भालू को पकड़ने की मांग की है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ग्वालदम से लगे दूरस्थ गांव कुलाऊ में रविवार की सुबह भालू अपने बच्चों के साथ आ धमका। इससे गांव में दहशत फैल गई। गांव के युवा सामाजिक कार्यकर्ता अक्कू रावत ने बताया कि उन्होंने तत्काल इसकी सूचना वन क्षेत्राधिकारी गढ़खेत को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने ग्रामीणों से सावधानी बरतने, अंधेरे में बाहर न निकलने, कूड़े के रूप में खाद्य सामग्री को इधर-उधर न फैलाने और आवागमन साथ में करने की अपील की है। उन्होंने महिलाओं से भी खेतों में झुंड के साथ जाने को कहा और ...