कुलसचिव ने प्रबंध समिति के निवर्तमान अध्यक्ष से मांगा जवाब
पीलीभीत, अगस्त 13 -- पीलीभीत। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के कुलसचिव ने उपाधि महाविद्यालय की प्रबंध समिति के निवर्तमान अध्यक्ष शिवओम कुमार अग्रवाल से 13 बिंदुओं पर तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है। पत्र में कहा गया है कि प्रबंध समिति नियमावली के सामान्य नियम-13 के अनुसार निर्वाचित प्रबंध समिति एवं नियंत्रण मंडल का कार्यकाल तीन वर्ष पूर्ण होने के उपरांत ससमय चुनाव क्यों नहीं कराया गया। प्रबंध समिति नियमावली के बिंदु संख्या 08-द में दी गई व्यवस्था के अनुसार यदि कोई वांछित संशोधन किया गया है तब उसकी समस्त कार्यवाही साक्ष्य एवं प्रमाण सहित प्रस्तुत करें। संशोधित बॉयलॉज की सूचना सभी सुसंगत प्रपत्रों सहित विश्वविद्यालय को अभी तक प्रेषित नहीं किया गया है। ऐसे ही अन्य बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई है। पत्र में कहा गया है कि 19 ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.