हरिद्वार, मई 1 -- हरिद्वार। संवाददाता वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलवंत सिंह चौहान को सर्वसम्मति से अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद जिला इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। शुक्रवार को लक्सर स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री अनुज कुमार शर्मा ने कहा कि अधिवक्ता समाज में मार्गदर्शक की भूमिका निभा रहा है। देश की आजादी से पूर्व से लेकर वर्तमान राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक और न्याय व्यवस्था में अधिवक्ता समाज योगदान प्रदान कर रहा है। प्रत्येक अधिवक्ता को वादकारी के हितों और न्यायपालिका के सिद्धांतों के प्रति निष्ठावान होना चाहिए। जिला अध्यक्ष कुलवंत सिंह चौहान ने कहा कि एक अधिवक्ता के रूप समाज के प्रति अपने दायित्वों के साथ परिषद के उद्देश्य सर्वोपरि रखते हुए कार...