गुमला, अप्रैल 25 -- रायडीह। प्रखंड के डोबडोबी कुलमुंडा में पांच दिनी श्रीरुद्र महायज्ञ और 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।कुलमुंडा स्थित श्री जगन्नाथ महाप्रभु मंदिर प्रांगण में यह धार्मिक कार्यक्रम 26 अप्रैल से दो मई तक आयोजित होगा। कार्यक्रम के तहत 26 अप्रैल कलश यात्रा निकाला जायेगा। वहीं 30 अप्रैल तक प्रतिदिन श्रद्धालु के लिए भंडारा का आयोजन किया जाएगा। 26 अप्रैल से प्रतिदिन संध्या छह बजे से रात 10 बजे तक संगीतमय श्री राम कथा का आयोजन वितरण किया जाएगा। आयोजन समिति ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है। यह भी पढ़ें- कलश यात्रा के साथ शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...