पूर्णिया, जुलाई 13 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। यूजी,पीजी, वोकेशनल कोर्स,बीएड व एलएलबी समेत अन्य कोर्सों में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं की समस्याओं के समाधान करवाने की मांग मुखर हो रही है। सोमवार को छात्र नेता सौरभ कुमार ने पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह से मुलाकात कर स्नातक द्वितीय खंड विशेष परीक्षा 2026 सत्र 2021-2024 एवं 2022-25 व तृतीय खंड विशेष परीक्षा 2026 सत्र 2021-24 एवं 2022-25 की परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी करवाने की मांग की। साथ ही बीएड सत्र 2024-26 बीएड पार्ट टू 2026 , बीएड पार्ट वन 2026 सत्र 2025-27 सीबीसीएस स्नातक प्रथम सेमेस्टर दिसंबर 2025 सत्र 2025-29, स्नातक थर्ड सेमेस्टर सत्र 2024-28 स्नातक थर्ड सेमेस्टर दिसंबर 2025, स्नातक फिफ्थ सेमेस्टर दिसंबर 2025 सत्र 2023-27 का परीक्षा परिणाम घोषित करवाने...