हल्द्वानी, सितम्बर 2 -- हल्द्वानी। कुमाऊं विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी से एमबीपीजी कॉलेज के छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर परीक्षा परिणाम और बारिश से उत्पन्न समस्याओं के बारे में बताया। छात्रों ने कुलपति का परीक्षा परिणाम घोषित करने के लिए भी आभार जताया। इस दौरान छात्रों ने कॉलेज की अन्य समस्याओं को भी कुलपति के समक्ष उठाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...