प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 12 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राज्य विश्वविद्यालय की स्नातक परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए हजारों छात्रों की समस्या को लेकर गुरुवार को एनएसयूआई का एक प्रतिनिधिन मंडल रज्जू भैया विश्वविद्यालय के कुलपित से मिला। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष शुभम मिश्र और शिवांशु भट्ट की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अखिलेश सिंह से प्रयागराज में मुलाकात की। छात्रों के साथ हुए अन्याय और उनके भविष्य और परीक्षा परिणामों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। कुलपति ने पूरे मामले को सुनने के बाद सोमवार तक प्रतीक्षा करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में राघवेंद्र तिवारी, प्रभात रंजन, विकास यादव मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...