नई दिल्ली, जनवरी 19 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में सोमवार को उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब जेएनयू छात्रसंघ (जेएनयूएसयू) के चार पदाधिकारी कुलपति से मिलने प्रशासन भवन पहुंचे। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10:26 बजे जेएनयूएसयू अध्यक्ष अदिति मिश्रा, उपाध्यक्ष गोपिका बाबू, महासचिव सुनील यादव और संयुक्त सचिव दानिश अली प्रशासन भवन-1 में कुलपति से मिलने पहुंचे। प्रशासन भवन पर तैनात सुरक्षाकर्मी ने वीसी कार्यालय से संपर्क किया, जिस पर कुलपति की पीए ने बताया कि कुलपति बैठक में व्यस्त हैं और बाद में मिलने को कहा गया। कुछ समय बाद पीए द्वारा यह संदेश दिया गया कि कुलपति ने फरवरी में मिलने का समय देने को कहा है और फिलहाल छात्रों को लौट जाना चाहिए। इसके बाद गोपिका बाबू और दानिश अली प्रशासन भवन के रिसेप्शन पर बैठ गए, जबक...