पूर्णिया, अप्रैल 5 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के पीजी विभाग और सभी पीजी कॉलेज में पीजी सेकेंड सेमेस्टर व फोर्थ सेमेस्टर की कक्षाएं संचालित करने की मांग मुखर की जा रही है। शनिवार को छात्र नेता सौरभ कुमार ने पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह से मुलाकात कर छात्र छात्राओं के हितों के लिए पहल करने का विश्वविद्यालय प्रशासन से आग्रह किया है। सौरभ कुमार ने पीजी सकेंड सेमेस्टर व फोर्थ सेमेस्टर की कक्षाएं संचालित करवाने की ओर ध्यान आकृष्ट करवाया। उन्होंने पूर्णिया विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं की विशेष परीक्षा बीए ,बीएससी व बीकॉम ऑनर्स की ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरवाने की मांग की। साथ ही बीएड सत्र 2025-27 के छात्र छात्राओं के पंजीयन में पिता का नाम,माता का नाम एवं फोटो हस्ताक्षर में हुई त्रुटियों मे...