भागलपुर, दिसम्बर 22 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता मारवाड़ी कॉलेज स्थित उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन केंद्र पर शनिवार को कुलपति प्रो. बिमलेंदु शेखर झा और सीनेट सदस्य डॉ. आनंद मिश्रा सहित अन्य शिक्षकों के बीच विवाद हो गया था। डॉ. मिश्रा महादेव सिंह कॉलेज के शिक्षक हैं। उन पर मूल्यांकन निदेशक स्तर से की गई कार्रवाई की कॉपी कॉलेज को भी भेजी गई थी। इस पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने संज्ञान लिया है। डॉ. सिंह ने सीनेट सदस्य सह कॉलेज के शिक्षक डॉ. आनंद मिश्रा को शोकॉज जारी किया है। उन्हें विवि के सभी आरोपों से अवगत कराते हुए जवाब देने को कहा गया था। डॉ. मिश्रा ने अपना जवाब कॉलेज प्रशासन को सौंप दिया है। साथ ही मूल्यांकन निदेशक द्वारा पूछे गए स्पष्टीकरण पर अपना पक्ष दे दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...