रुद्रपुर, फरवरी 14 -- पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनमोहन सिंह चौहान को इंडियन डेयरी एसोसिएशन द्वारा नई दिल्ली में आयोजित 52वें डेयरी इंडस्ट्री कॉन्फ्रेंस में प्रतिष्ठित 'प्रो. एमआर श्रीनिवासन मेमोरियल लेक्चर एवं ओरेशन अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान डेयरी विज्ञान, अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों और कृषि उन्नयन में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रदान किया गया। सम्मान स्वरूप प्रो. चौहान को 50 हजार रुपये की राशि भी भेंट की गई। विश्वविद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...