कुलपति प्रो. पूनम टंडन प्रतिष्ठित एसटीई प्रेरणा सम्मान 2026 से सम्मानित
गोरखपुर, अप्रैल 22 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के लिए यह अत्यंत गौरव और सम्मान का क्षण है कि विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन को प्रतिष्ठित 'एसटीई प्रेरणा सम्मान 2026' से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान 'सेव द एनवायरनमेंट (एसटीई)' संस्था द्वारा प्रदान किया जाता है, जो देशभर में अनुसंधान, पर्यावरण जागरूकता तथा सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने के लिए समर्पित एक प्रतिष्ठित संगठन है। प्रो. टंडन को यह सम्मान उनके दूरदर्शी नेतृत्व तथा विश्वविद्यालय को शैक्षणिक उत्कृष्टता के केंद्र के रूप में विकसित करने में किए गए निरंतर प्रयासों के लिए प्रदान किया गया है। उन्होंने उन्नत शोध, नवाचार, ज्ञान एवं विवेक के समन्वय पर विशेष बल देते हुए विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और प्रतिष्ठा को नई ऊँचाइयों तक प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.