दुमका, जून 9 -- दुमका। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कुनुल कंदीर स्वास्थ्य लाभ के बाद मंगलवार को विश्वविद्यालय लौट आईं और पुनः कुलपति पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। ज्ञात हो कि प्रो. कंदीर फरवरी माह से हैदराबाद के एक निजी चिकित्सालय में उपचाररत थीं। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद वे अब पूर्णतः स्वस्थ होकर विश्वविद्यालय वापस आई हैं। मंगलवार से उन्होंने अपने प्रशासनिक एवं शैक्षणिक दायित्वों का निर्वहन आरंभ कर दिया है। उनकी अनुपस्थिति के दौरान राजभवन सचिवालय द्वारा बिनोद बिहारी महतो कायलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद के कुलपति प्रो. राम कुमार सिंह को एसकेएमयू, दुमका के कुलपति पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। यह भी पढ़ें- ग्रीष्मावकाश में सहायक प्राध्यापकों को कराए जाएंगें गैर-शैक्षणिक कार्य प्रो. कुनुल कंदीर के पुनः कार्यभार...