बलिया, मई 25 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ल ने कुलपति के रूप में सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विवि परिवार के साथ ही सम्बद्ध महाविद्यालयों के प्रबंधकों, प्राचार्यों ने नवनियुक्त कुलपति का स्वागत करने के साथ ही निवर्तमान कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्त को विदाई दी।

कुलपति की प्राथमिकताएँ नवनियुक्त कुलपति ने कहा कि उनकी प्राथमिकता विश्वविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शोध एवं तकनीकी विकास को बढ़ावा देना होगा। विश्वविद्यालय को नई ऊचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प जताया। प्रियंका सिंह, डॉ.सरिता पाण्डेय, डॉ. स्मिता, डॉ. शैलेन्द्र सिंह, प्रो.जैनेन्द्र पाण्डेय, प्रो. बृजेश सिंह, प्रो. दयालानंद राय, प्रो. सानंद सिंह, प्रो. अखिलेश राय, प्रो. मा...