वाराणसी, अगस्त 23 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू के सामाजिक विज्ञान संकाय स्थित समन्वित ग्रामीण विकास केंद्र का शनिवार को कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने भ्रमण किया। कुलपति ने राखी कार्यशाला में शामिल प्रतिभागियों से संवाद किया। साथ ही उनकी हस्तनिर्मित राखी खरीदी और यूपीआई पेमेंट भी किया। कुलपति ने राखी कार्यशाला के प्रतिभागियों के कार्यों की सराहना की। कहा कि ऐसे कौशल को आय-सृजन और स्वरोजगार से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की शिक्षा केवल कक्षा तक सीमित न रहकर समाज और समुदाय की वास्तविक आवश्यकताओं से जुड़नी चाहिए। उन्होंने केंद्र को अपने प्रशिक्षण एवं सामुदायिक कार्यक्रमों का और विस्तार करने और विद्यार्थियों एवं ग्रामीण प्रतिभागियों को अधिक से अधिक व्यावहारिक एवं बाजारोन्मुखी कौशल उपलब्ध कराने के लिए प्रोत्साहित किय...