आजमगढ़, जुलाई 22 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय परिसर में मंगलवार को आयोजित शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रवेश परीक्षा का कुलपित संजीव कुमार ने निरीक्षण किया। अकादमिक ब्लॉक-1 एवं 2 में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा कक्षों का भ्रमण कर परीक्षा की व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों तथा अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराई जा रहीं सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने परीक्षा संचालन में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराई जाए। विश्वविद्यालय की प्राथमिकता प्रत्येक अभ्यर्थी को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित परीक्षा वातावरण उपलब्ध कराना है। कुलपति ने परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों से भी संवाद किया और शांत भाव से परीक्षा देने...