बिहारशरीफ, जुलाई 18 -- कुलपति ने परीक्षा का लिया जायजा फोटो : कुलपति : परीक्षा केन्द्र पर शनिवार को एमए पार्ट-टू परीक्षा का निरीक्षण करते नालंदा खुला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर रवीन्द्र कुमार। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। नालंदा खुला विश्वविद्यालय द्वारा नालंदा मुख्यालय के अलावा पटना के एएन कॉलेज, बीएन कॉलेज व पटना कॉलेज में एमए, एम कॉमर्स व एमसी पार्ट-टू की परीक्षा ली जा रही है। कुलपति प्रोफेसर रवींद्र कुमार ने पटना जिला परीक्षा केंद्रों का औचक निरिक्षण किया। उन्होंने कहा कि लगातार परीक्षा का जायजा लिया जा रहा है। ताकि, कदाचारमुक्त व स्वच्छ वातावरण में परीक्षा संचालित करायी जा सके। परीक्षा में निरीक्षण करने से मानक स्तर गुणवत्तापूर्ण बनी रहती है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...