गोरखपुर, अगस्त 29 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। नेपाल में उत्पन्न प्राकृतिक आपदा की स्थिति को देखते हुए डीडीयू की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने विश्वविद्यालय में अध्ययनरत नेपाली विद्यार्थियों और उनके परिजनों की सुरक्षा व कुशलक्षेम की जानकारी ली। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. रामवंत गुप्ता को नेपाली विद्यार्थियों से लगातार संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- नेपाल बाढ़ से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 538 पहुंचा, डेढ़ हजार से ज्यादा अब भी लापताविद्यार्थियों की सुरक्षा विश्वविद्यालय में नेपाल के करीब 80 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रकोष्ठ इन विद्यार्थियों से संपर्क कर उनके साथ-साथ नेपाल में रह रहे उनके परिजनों की स्थिति की जानकारी ले रहा है। किसी विद्यार्थी को सहायता या छात्रावास में अस्थायी आवास की आवश्यकता हो...