कुलपति ने दीक्षांत की तैयारियों का लिया जायजा
जौनपुर, जुलाई 26 -- जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शनिवार को कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने महंत अवेद्यनाथ संगोष्ठी भवन सहित समारोह स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कुलपति ने अतिथियों के स्वागत, विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों की बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात और मंच संचालन की तैयारियों की समीक्षा की। विश्वविद्यालय की ओर से गोद लिए गए विद्यालय के विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: दीक्षांत से पहले राजभवन की सुरक्षा टीम ने संभाली कमान 27 जुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.