कुलपति ने डीएसबी में परीक्षा का औचक निरीक्षण किया
नैनीताल, मई 26 -- नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर नैनीताल में चल रही सेमेस्टर परीक्षाओं का मंगलवार को कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न परीक्षा कक्षों का भ्रमण कर परीक्षा ड्यूटी पर तैनात पर्यवेक्षकों से संवाद किया। परीक्षा की पारदर्शिता, अनुशासन एवं गोपनीयता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने उत्तर पुस्तिकाओं के वितरण, समयपालन, शांतिपूर्ण परीक्षा वातावरण व निर्धारित मानकों के अनुपालन की गंभीरता से समीक्षा की। इस दौरान कुलपति ने निर्धारित समय पर परीक्षाएं शुरू कराने, परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र एवं उत्तर पुस्तिकाएं समय पर देने आदि के समय की भी जांच की। उन्होंने अनुचित गतिविधि पर सतर्क निगरानी रखने के भी निर्देष दिए। निरीक्षण के बाद उन्होंने परीक्षा प्रभारी, शिक्षकों ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.