रिषिकेष, जनवरी 21 -- श्रीदेव सुमन विवि परिसर में विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर अभाविप के छात्र नेताओं ने तीसरे दिन भी अनशन किया। कुलपति प्रो. एनके जोशी के समस्या के समाधान के आश्वासन पर अनशन खत्म हुआ। बुधवार को श्रीदेव सुमन विवि ऋषिकेश परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्रसंघ अध्यक्ष मयंक भट्ट और यूआर रोहित राम ने अनशन दिया। उन्होंने कहा कि कई बार आंदोलन करने पर विवि प्रशासन जल्द समाधान का आश्वासन तो देता है, लेकिन समस्या जस की तस बनी रहती है। छात्रों ने ऋषिकेश परिसर में शौचालय, पेयजल, सफाई जैसी कई मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी को लेकर भी गुस्सा व्यक्त किया। इस दौरान कुलपति प्रो. एनके जोशी ने अनशन स्थल पर पहुंचकर छात्र नेताओं को समझाया और समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। जिसके बाद कुलसचिव दिनेश चंद्रा द्वारा ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.