मैनपुरी, मार्च 25 -- कुंवर आरसी महिला महाविद्यालय की सहायक प्रो. व प्रशिक्षक डा. रूपा के नेतृत्व में डा. भीमराव आंबेडकर की आर्म रेसलिंग टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक-एक स्वर्ण व रजत और 9 कांस्य, कुल 11 पदक जीतकर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर कुलपति डा. आशुरानी ने बुधवार को एक कार्यक्रम में खिलाड़ियों का स्वागत किया व प्रोफेसर को माल्यार्पण व पटिका भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान स्पोर्ट्स डायरेक्टर अखिलेश सक्सेना, एसबीएस कॉलेज प्रबंधक विजय यादव, संयुक्त सचिव सुशील त्यागी, प्राचार्या शेफाली यादव सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने डा. रूपा व खिलाड़ियों को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...