रांची, अप्रैल 25 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के आईक्यूएसी सभागार में शनिवार को कुलपति प्रो. सरोज शर्मा की अध्यक्षता में प्लेसमेंट सेल और पीआरओ सेल की समीक्षा बैठक हुई। इसमें विश्वविद्यालय की विगत वर्षों की उपलब्धियों का आकलन किया गया और भविष्य की कार्ययोजनाएं तैयार की गईं। बैठक में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के प्रोफेसर इंचार्ज डॉ सुमित कुमार डे ने कुलपति के समक्ष पिछले चार वर्षों के प्लेसमेंट रिकॉर्ड का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। कुलपति ने निर्देशित किया कि प्लेसमेंट सेल को और अधिक सक्रिय बनाया जाए, ताकि प्रतिष्ठित कंपनियां कैंपस में आएं और विद्यार्थियों को बेहतर पैकेज व अवसर प्राप्त हों।सोशल यह भी पढ़ें- रांची विश्वविद्यालय में खुलेगा शिक्षा विभाग, एमएड की होगी पढ़ाई मीडिया पर सक्रियता के निर्देशपीआरओ सेल समीक्षा कर...