गोरखपुर, जुलाई 8 -- गोरखपुर। बहुभाषी एवं बहुविषयी शोध पत्रिका 'शोध भारती' के नवीन अंक का विमोचन बुधवार को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन के करकमलों से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कुलपति ने शोध पत्रिकाओं की अकादमिक गुणवत्ता एवं शोध संस्कृति के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए शोध भारती के नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण प्रकाशन के लिए शुभकामनाएं दीं। पब्लिकेशन के निदेशक एवं शोध भारती के प्रधान संपादक डॉ. अभिषेक कुमार शर्मा ने बताया कि शोध भारती का उद्देश्य विभिन्न विषयों के मौलिक एवं गुणवत्तापूर्ण शोध कार्यों को राष्ट्रीय स्तर का मंच प्रदान करना तथा शोधार्थियों, शिक्षकों एवं विद्वानों के बीच अकादमिक संवाद को सशक्त बनाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...