रांची, अप्रैल 29 -- रांची, विशेष संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं प्रारंभ हो गई हैं। बुधवार को द्वितीय पाली की परीक्षाओं का कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने निरीक्षण किया। परीक्षाएं 15 मई तक दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेंगी। कुलपति ने पुराने अकादमिक भवन में पहुंचकर परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 17 परीक्षा कक्षों में जाकर परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं को देखा और विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रहीं मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। कुलपति ने कहा, नियमित रूप से निरीक्षण से प्रत्येक दिन कुछ नई कमियों से अवगत होने के साथ विद्यार्थियों के एक बड़े समूह के साथ संवाद का अवसर प्राप्त होता है। यह भी पढ़ें- कुलपति ने उत्तर पुस्तिका में रोल नंबर और रजि...