बलिया, फरवरी 20 -- बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में संचालित पीएचडी प्रवेश के लिए शोध मौखिकी साक्षात्कार परीक्षा का शुक्रवार को कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्त ने औचक निरीक्षण किया। विवि परिसर में विभिन्न संकायों एवं विषयों के लिए निर्धारित तिथियों पर साक्षात्कार प्रक्रिया पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही हे, जो 25 फरवरी तक चलेगी। निरीक्षण के दौरान कुलपति प्रो. गुप्त ने कहा कि शोध की गुणवत्ता ही विश्वविद्यालय की अकादमिक पहचान को सुदृढ़ करती है। उन्होंने बताया कि शोध कार्य में मौलिकता, सामाजिक उपयोगिता और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप नवाचार को विशेष महत्व दिया जाएगा। मौखिकी परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों से उनके प्रस्तावित शोध विषय, शोध पद्धति, संदर्भ सामग्री तथा संभावित निष्कर्षों से संबंधित प्रश्न पूछे जा रहे हैं। व...