वाराणसी, जून 13 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बीएचयू में निर्माणाधीन नेशनल सेंटर ऑफ एजिंग (एनसीए) का निरीक्षण करेंगे। इसके मद्देनजर बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे एनसीए भवन का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। लगभग आधे घंटे तक चले निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों से अस्पताल की व्यवस्थाओं और विभिन्न मंजिलों पर संचालित होने वाली सुविधाओं की जानकारी ली तथा सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कुलपति को बताया कि सात मंजिला भवन में ग्राउंड फ्लोर पर ओपीडी संचालित होगी, जबकि प्रथम से तृतीय तल तक वार्ड बनाए गए हैं। यह भी पढ़ें- जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज को रिसर्च का चुना रोल मॉडल सातवें तल पर अत्याधुनिक आईसीयू की व्यवस्था रहेगी। इसके अलाव...