रुद्रपुर, फरवरी 27 -- पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि, पंतनगर के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान के कार्यकाल को राज्य सरकार ने छह माह के लिए बढ़ा दिया है। इस संबंध में उत्तराखंड के राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(सेवानिवृत्त) द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार, विवि अधिनियम 1958 की धारा-11 के अंतर्गत नियमित कुलपति की नियुक्ति प्रक्रिया में समय लगने की संभावना को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। डॉ. मनमोहन सिंह चौहान का वर्तमान कार्यकाल 28 फरवरी 2026 को समाप्त हो रहा था, जिसे अब 1 मार्च 2026 से आगामी छह माह अथवा नए नियमित कुलपति की नियुक्ति होने तक (जो भी पहले हो) के लिए विस्तारित कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.