बरेली, अगस्त 31 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के शिक्षक संघ की ओर से कुलपति प्रो. केपी सिंह के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सभागार में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. मनोज कुमार सिंह और महामंत्री डॉ. सुरेश कुमार ने कुलपति को पुष्पगुच्छ भेंट करके की। अध्यक्ष प्रो. मनोज कुमार सिंह ने कुलपति के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के विकास के लिए किए गए कार्यों की सराहना की। कुलपति प्रो. केपी सिंह ने कहा कि एक अच्छे लीडर को हमेशा अभिभावक की भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के विकास के लिए बनाई गई नीतियां भविष्य में भी सहायक रहेंगी। यह भी पढ़ें- 23वें कुलपति के रूप में आज कार्यभार ग्रहण करेंगे प्रो. अनिल कुमार राय कुलसचिव महेंद्र कुमार और डीन एकेडमिक प्रो. एस.के. पांडे ने भी कुलपति क...