नैनीताल, फरवरी 25 -- नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर का बुधवार को कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई विभागों में प्राध्यापक और कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उन्होंने विवि प्रशासन को इन सभी को कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश दिया। कुलपति प्रो. रावत ने परिसर में हो रहे जीणोद्धार के कार्य निरीक्षण किया। वहीं विभागों के निरीक्षण के दौरान प्राध्यापक और कर्मचारी नहीं मिले। कुलपति ने बताया कि दोपहर 3 बजे परिसर के कला संकाय के विभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई विभागों के प्राध्यापक और कर्मचारी विभागों में नहीं पाए गए। ऐसे सभी कर्मचारियों और प्राध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...