बरेली, अप्रैल 28 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केपी सिंह की विश्वविद्यालय में कुलपति के पद पर नियुक्ति को लेकर आरोप लगाते हुए राज्यपाल को पत्र लिखकर शिकायत की है। संसार इन्केलव निवासी जितेंद्र कुमार पटेल ने चार पन्नों के शिकायत पत्र में कहा है कि विश्वविद्यालय के कुलपति ने अपने दूसरे कार्यकाल में पैतृक संस्था जीबी पंत एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय से अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्रदान नहीं किए जाने के बिना आवेदन और बिना छुट्टी स्वीकृत के कुलपति का पद ग्रहण करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने शिकायती पत्र के साथ साक्ष्य भी संल्गन करके भेजा है। इसके साथ ही शिकायत की प्रतिलिपि राष्ट्रपति भवन और प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी भेजी है। वहीं इस मामले में कुलपति प्रो. केपी सिंह ने लगाए गए आरोपों का खंडन करते हुए इसे निराधार व बेबुनियाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.