जौनपुर, सितम्बर 3 -- जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के छात्र छात्राओं ने कुलपति कार्यालय के सामने गुरुवार को धरना-प्रदर्शन किया। छात्र कुलपति से मिलने के लिए अड़े रहे। विश्वविद्यालय के के अधिकारी तमाम कवायद करते रहे, लेकिन शाम तक आंदोलन चला। विश्वविद्यालय परिसर में पढ़ने वाले विभिन्न पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राएं दोपहर में कुलपति से मिलने के लिए कुलपति कार्यालय में पहुंचे। इस दौरान काफी संख्या में छात्र कार्यालय में घुस गए। जिसे लेकर सुरक्षाकर्मियों से कहासुनी हुई। छात्र कुलपति से मिलने के लिए अड़े रहे। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और जगह-जगह चैनल गेट को लॉक कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: परीक्षा परिणामों में त्रुटियों को लेकर धरने दे रहे छात्रों ने कॉलेज के गेट पर जड़ा ताला उसके ...