मुजफ्फरपुर, जुलाई 4 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बिहार सरकार के उच्च शिक्षा विभाग ने बीआर अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय को पटना स्थित अनुग्रह नारायण सिन्हा समाज अध्ययन संस्थान की नियंत्रण परिषद का सदस्य मनोनीत किया है। कुलपति प्रो. राय का यह मनोनयन पदभार ग्रहण करने की तिथि से अगले दो वर्षों की अवधि के लिए प्रभावी होगा।इस महत्वपूर्ण अकादमिक दायित्व पर कुलपति ने कहा कि अनुग्रह नारायण सिन्हा समाज अध्ययन संस्थान सामाजिक और आर्थिक विमर्श का एक ऐतिहासिक केंद्र रहा है। वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में, हमारा प्राथमिक उद्देश्य केवल पारंपरिक शोध तक सीमित रहना नहीं, बल्कि एक ऐसा सकारात्मक अकादमिक इकोसिस्टम विकसित करना है जो डेटा-संचालित नीति निर्माण को सशक्त कर सके। प्रो. राय ने कहा कि इस परिषद के माध्यम से मेरा यह प्र...