वाराणसी, जून 19 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में 30 जुलाई को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह के अंतर्गत गुरुवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने अभियान की अगुवाई की। वरिष्ठ आचार्यों ने भी झाड़ू उठाया और परिसर का कोना-कोना चमकाया। स्वच्छता अभियान का शुभारंभ विश्वविद्यालय के मुख्य भवन से हुआ। कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि यह विश्वविद्यालय केवल एक शैक्षणिक संस्थान नहीं, बल्कि भारतीय ज्ञान परम्परा एवं देववाणी संस्कृत का जीवंत मन्दिर है। ऐसे पवित्र परिसर की स्वच्छता केवल प्रशासनिक दायित्व नहीं, बल्कि सांस्कृतिक एवं नैतिक उत्तरदायित्व भी है। कुलपति ने कहा कि भारतीय शास्त्रों में वाह्य एवं आन्तरिक शुचिता को जीवन का अनिवार्य मूल्य माना गया है। वहीं आधुनिक विज्ञान भी यह सि...