अलीगढ़, अप्रैल 22 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। कुलदीप विहार में सहार दिल्ली रेजीडेंसी के पास बिना बारिश के लोग जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। बुधवार को जलभराव से रास्ता बाधित हो गया। जिससे आने जाने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुलदीप विहार में आए दिन जलभराव होता रहता है। जिससे यहां रहने वाले नागरिकों को भयंकर समस्या से जूझना पड़ता है। आए दिन जलभराव की समस्या बनी रहती है। नाली चौक हो जाती है और पानी की सही निकासी ना होने पर कभी भी पानी भर जाता है। जिसमें यहाँ के नागरिकों को निकलने में बहुत दिक्कत होती है आए दिन बच्चों को और लोगों को पानी में गिरने की घटना होती रहती है। स्थानीय निवासी सुधीर शर्मा ने बताया कि पार्षद को कई बार अवगत कराया जा चुका है। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...