कुलदीप वाटरलू विवि में करेंगे शोध
अल्मोड़ा, जुलाई 13 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। हवालबाग के कयाला गांव निवासी डॉ. कुलदीप सिंह रौतेला का चयन कनाडा इम्पैक्ट रिसर्च ट्रेनिंग अवार्ड्स (सीआईआरटीए) पोस्टडॉक्टोरल शोधवृत्ति के लिए हुआ है। अब वह कनाडा के वाटरलू विश्वविद्यालय में वनाग्नि, वायुमंडलीय एरोसोल धाराएं, प्रदूषण पर अध्ययन करेंगे। कुलदीप ने जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान, इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी व आईआईटी इंदौर में शोध परियोजनाओं पर भी कार्य किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.