नई दिल्ली, अगस्त 9 -- भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए नहीं की क्योंकि वह लगातार ज्यादा गेंदबाजी के बाद अपने शरीर की स्थिति को समझना चाहते थे। उन्होंने साफ किया कि बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर की फिटनेस को लेकर कोई चिंता नहीं है। कुलदीप ने तीन दिवसीय मैच में 18 ओवर गेंदबाजी की थी। मैच से पहले भी उन्होंने दो तीन ओवर गेंदबाजी की थी। बहुतुले ने कहा कि उन्हें आराम देने का फैसला सिर्फ सावधानी के तौर पर लिया गया था। यह भी पढ़ें- गंभीर की जगह लक्ष्मण बनने वाले थे भारतीय हेड कोच, जय शाह से हुई थी डीलकुलदीप यादव ने क्यों नहीं की गेंदबाजी? बहुतुले ने कहा, ''कुलदीप ने मैच में 18 ओवर और मैच से पहले करीब दो तीन ओवर गेंदबाजी की। उनका प्...