नई दिल्ली, मार्च 15 -- भारतीय क्रिकेटर और चाइनामैन के नाम से फेमस कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका से मसूरी के सेवॉय होटल में शादी की। समारोह में क्रिकेट जगत की कई नामचीन हस्तियां भी मौजूद रहीं। इनमें युजवेंद्र चहल, रिंकू सिंह, सुरेश रैना, तिलक वर्मा, मोहम्मद कैफ और भारतीय टीम के फिल्डिंग कोच टी. दिलीप के अलावा बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री भी पहुंचे। बाबा बागेश्वर ने वर-वधू को दो खास गिफ्ट दिए। विवाह समारोह में कंडाली का साग, कुमाउंनी रायता समेत कई पहाड़ी व्यंजन परोसे गए। विवाह समारोह में शामिल होने के लिए देश की कई दिग्गज हस्तियां मसूरी पहुंचीं थी। कुलदीप यादव की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बारात निकलने के बाद वरमाला की तस्वीरें भी सामने आईं हैं, जिनमें कुलदीप यादव और उनकी जीवनसंगिनी वंशिका के चेहरे पर खु...