बस्ती, मई 4 -- बस्ती। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली सूचना के अनुसार जिले में 73 निरीक्षकों-उपनिरीक्षकों और सिपाहियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इनमें निरीक्षक कुलदीप त्रिपाठी को प्रभारी साइबर थानासे प्रभारी निरीक्षक यातायात, निरीक्षक रामकुमार राजभर को साइबर थाना से यहीं का प्रभारी निरीक्षक, पुलिस लाइन से जयश्री सिंह यादव को प्रभारी जन सूचना व फील्ड यूनिट, प्रभारी यातायात अवधेश तिवारी को उप निरीक्षक यातायात, एसआई सुभाष सिंह को कोतवाली से प्रभारी पासपोर्ट सेल, सोमनाथ राय को प्रभारी पासपोर्ट सेल को थाना दुबौलिया, प्रभारी चौकी रौता चौराहा अनुपम त्यागी को थाना कोतवाली, पुलिस लाइन से एसआई शाइस्ता खान को प्रभारी एंटी रोमियो सेल भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...