कुलदीप का एनपीसीआईएल में चयन
अलीगढ़, जुलाई 2 -- अलीगढ़। अतरौली के किसान स्व. राम किशन शर्मा के पुत्र कुलदीप शर्मा का चयन न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड यानी एनपीसीआईएल में असिस्टेंट ग्रेड-1 सीएंडएमएम पद पर चयन हुआ है। कुलदीप शर्मा की इंटर तक की पढ़ाई नवोदय विद्यालय में हुई। उसके बाद एमएससी तक पढ़ाई हरदुआगंज से हुई। भाई मुकुल कुमार शर्मा एडवोकेट ने बताया कि कुलदीप शुरू से ही पढ़ने में तेज रहे। अभी वह एनपीसीआईएल में नौकरी पर रहते हुए यूपीएससी की तैयारी करेंगे। उनके चयन पर सेवानिवृत एडीएम प्रेम शंकर शर्मा, नकुल शार्म, राहुल शर्मा, संदीप कुमार, प्रवीन कुमार, पंचम सिंह, चेतन लोधी, डॉ पुष्पेंद्र लोधी, अनंत शर्मा, शिव कुमार शर्मा ने हर्ष व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.