रांची, जून 24 -- तोरपा, प्रतिनिधि। खूंटी-सिमडेगा मुख्य पथ के किनारे स्थित कुलडा जंगल में तीन जंगली हाथियों ने पिछले 10 दिनों से डेरा जमा रखा है। हाथियों के बार-बार जंगल से निकलकर मुख्य सड़क पर आ जाने से राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों का कहना है कि हाथियों की मौजूदगी के कारण दुर्घटना की आशंका लगातार बढ़ रही है। सड़क पर हाथी के पहुंचने से मची अफरा-तफरी:

सड़क पर हाथियों का आना बुधवार सुबह करीब सात बजे तीनों जंगली हाथी अचानक खूंटी-सिमडेगा मुख्य पथ पर आ गए और सड़क के बीचो-बीच खड़े हो गए। सड़क पर हाथियों को देखकर वाहन चालकों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। कई वाहन चालक दूर ही रुक गए और हाथियों के हटने का इंतजार करने लगे। इस दौरान कुछ लोग मोबाइल से हाथियों की तस्वीरें और वीडियो बनाने लगे। वहीं कुछ लोग हाथियों क...