कुलगाम आतंकी हमले के विरोध में बजरंग दल का प्रदर्शन
रांची, अगस्त 1 -- खूंटी, संवाददाता। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकी हमले और सांसद पप्पू यादव से जुड़े कथित मंदिर दान चोरी प्रकरण के विरोध में शनिवार को बजरंग दल, खूंटी इकाई के कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चौक पर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद के खिलाफ केंद्र सरकार से कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए दोषियों को कड़ी सजा देने की अपील की। साथ ही सांसद पप्पू यादव से जुड़े कथित मंदिर दान चोरी प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग भी उठाई। प्रदर्शन का नेतृत्व बजरंग दल के जिला सह संयोजक कर्मवीर महतो ने किया। उन्होंने कहा कि कुलगाम में निर्दोष लोगों पर हुआ आतंकी हमला अत्यंत दुखद और निंदनीय है। आतंकवाद देश की सुरक्षा और एकता के लिए गंभीर चुनौती है, इसलिए इसके खिलाफ और अधिक सख्त एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.